1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 16, 2026, 9:46:01 AM
बिहार में पुलिस एनकाउंटर - फ़ोटो Reporter
Bihar Police Encounter: बड़ी खबर बिहार के गयाजी से आ रही है, जहां एक बार फिर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 45 लाख के सोना लूट कांड के दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर गोली मारी है। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की।
दरअसल, बीते 24 मई को गयाजी के गुरुआ इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी से करीब 45 लाख रुपए के गहने लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस लगातार अपराधियों के पीछे लगी थी। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को इनपुट मिला कि सोना लूटकांड में शामिल पांच अपराधी देखे गए हैं।
इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने संबंधित इलाके में छापेमारी शुरू की। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई। इस दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।
सोना लूटकांड में शामिल सुजीत चौधरी के पैर में 3 गोली लगी है जबकि दूसरे अपराधी मल्लाह को एक बुलेट पैर में लगी है। पुलिस की गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गयाजी के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।