Hindi News / crime / गया में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

गया में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

गया के इमामगंज में 8 अप्रैल को हुई सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया, हथियार और नकदी बरामद।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 19, 2026, 6:04:12 PM

बिहार न्यूज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर

GAYAJEE: बिहार के गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। 08 अप्रैल 2026 को SH-69 स्थित पांकरडीह के पास दिनदहाड़े हुई इस वारदात में शामिल सभी नकाबपोश अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


इमामगंज के SDPO कमलेश कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय इमामगंज थाना प्रभारी (SHO) अमित कुमार और उनकी टीम को दिया।


बताया गया कि लूट की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई तेज की। वीडियो में देखा गया था कि अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर करीब 2 लाख 7 हजार रुपये लूट लिए थे, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा और उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ 3500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा रही है।