ब्रेकिंग न्यूज़

कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार Google Map के चक्कर में बड़ा हादसा, कार सहित खाई में गिरी महिला Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत Bihar Teacher Fraud: बिहार में फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक होंगे बेनकाब, अबतक 16 हजार से अधिक पर केस दर्ज Bihar Teacher Fraud: बिहार में फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक होंगे बेनकाब, अबतक 16 हजार से अधिक पर केस दर्ज Bihar Crime News: बिहार के पैक्स अध्यक्ष की दबंगई, गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, होली खेलने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। युवक की पहचान 18 वर्षीय सत्यम के रूप में हुई है।

BIHAR POLICE

15-Mar-2025 07:12 PM

By RAKESH

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। होली में अपराधी और बेलगाम हो गये हैं। इस बार इन्होंने अपनी उपस्थिति आरा में दर्ज करायी है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के.जी.रोड मोहल्ले की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 


युवक के चेहरे में बाएं तरफ गोली लगी है। चेहरे पर गोली आर-पार हो गयी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र निवासी अजीत सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम के रूप में हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस टीम के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजन बदमाशों को गिरफ्तार करने और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।