Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में स्थित एक निजी होटल में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने विदेशी पर्यटकों से लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने होटल स्टाफ की भी पिटाई कर दी, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायल होटल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना बोधगया थाना क्षेत्र के टिका बिगहा स्थित कुमार राहुल गेस्ट हाउस की है। घायल युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है।
अपराधियों ने हथियारों के साथ दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे अपराधी होटल में घुसे। होटल कर्मचारी के मुताबिक, अपराधियों के पास पिस्तौल और धारदार हथियार थे। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने स्टाफ को पीटकर घायल कर दिया | हमले में संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों को लगा कि वह मृत चुका है, इसलिए वे मौके से फरार हो गए।
पुलिस की छापेमारी जारी
होश में आने के बाद होटल कर्मचारी ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और संदिग्ध ठिकानों पर जांच जारी है|





