Hindi News / crime / भ्रष्ट लेखापाल के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 2 करोड़ अधिक...

भ्रष्ट लेखापाल के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 2 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में रेड

EOU Raid in Bihar: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने हाजीपुर नगर परिषद के लेखापाल मनीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। उन पर आय से लगभग 2 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 11, 2026, 9:06:49 AM

EOU Raid in Bihar

लेखापाल के ठिकानों पर छापेमारी - फ़ोटो Google

EOU Raid in Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक बार बार फिर से भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार किया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हाजीपुर में नगर परिषद कार्यालय मनीष कुमार को दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ईओयू की रेड से हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई को हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में तैनात लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी लेखापाल के खिलाफ केस दर्ज किया और मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की स्पेशल कोर्ट से तलाशी का आदेश प्राप्त किया।


इसके बाद ईओयू की टीम ने आरोपी लेखापाल के दो अलग-अलग ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरन ईओयू ने दो करोड़ दो लाख एकतीस हजार पांच सौ रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाये गये है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 208.57% अधिक है।


इस मामले में गुरुवार की सुबह-सुबह ईओयू की टीम हाजीपुर पहुंची और लेखापाल मनीष कुमार के बागमली स्थित निवास एवं हाजीपुर नगर परिषद अवस्थित कार्यालय के आवास, सहित कुल 02 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई प्रारम्भ की गई है। छापेमरी खत्म होने के बाद आरोपी लेखापाल के पास कितनी संपत्ति है इसकी जानकारी मिल सकेगी।