ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

जेल से धमकी देने का मामलाः ED ने होटवार केंद्रीय कारा के जेलर को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

RANCHI: जेल से धमकी देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार को समन जारी किया है। जेलर प्रमोद कुमार को ईडी ने यह समन जेल से पत

जेल से धमकी देने का मामलाः ED ने होटवार केंद्रीय कारा के जेलर को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: जेल से धमकी देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार को समन जारी किया है। जेलर प्रमोद कुमार को ईडी ने यह समन जेल से पत्रकार को धमकी देने के मामले में जारी किया है। ईडी ने जेलर को समन भेजकर आगामी दो जनवरी को पूछताछ के लिए रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के जोनल कार्यालय में बुलाया है।


 जेलर को समन जारी करने के साथ ही ईडी ने होटवार जेल में तैनात अधिकारी योगेंद्र तिवारी के सेल का सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है। ईडी ने जेलर पूछा है कि जेल के अंदर किसी कैदी को मोबाइल फोन की सुविधा कैसे मिल रही है। एक दैनिक अखबार के प्रधान संपादक को होटवार जेल के अंदर से योगेंद्र तिवारी के नाम पर धमकी दी गई थी।


इससे पहले होटवार जेल से ईडी के गवाहों को भी धमकी दी गई थी। छापेमारी के दौरान ईडी को उनके अधिकारियों को झूठे मुकदमें में फंसाने की साजिश के सबूत भी मिले थे। ईडी ने अपने गवाहों को धमकी देने की खबर मिलने पर सभी नंबरों को सर्विलांस पर रखा था। हेमंत सरकार ने भी जेल से धमकी दिये जाने के मामले की जांच आयोग का गठन किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें