ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार: दो ASI को अज्ञात वाहन ने कुचला, राज्यपाल के आगमन पर ड्यूटी पर थे तैनात

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से खबर आ रही है जहां दो ASI को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिहार के राज्यपाल हिलसा के पश्चिमी बाईपास होते हुए एकंगरसराय की ओर जाने की सू

बिहार: दो ASI को अज्ञात वाहन ने कुचला, राज्यपाल के आगमन पर ड्यूटी पर थे तैनात
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से खबर आ रही है जहां दो ASI को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिहार के राज्यपाल हिलसा के पश्चिमी बाईपास होते हुए एकंगरसराय की ओर जाने की सूचना पर हिलसा के पश्चिमी बाईपास पर काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी,इस दौरान डियूटी पर तैनात दो पुलिस वालों को अज्ञातवहां ने कुचल दिया. जिससे बुरी तरह से घायल हो गए.


बताया जा रहा है कि हिलसा थाना के एएसआई विनोद कुमार राय एवं चिकसौरा थाना के एएसआई दिलीप कुमार भी तैनात थे. उसी दौरान एकंगरसराय की ओर से आर ही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पटना की ओर से आ रहे सफेद कलर की कार को धक्का मारते हुए आगे निकल गई. सफेद कलर की कार अनियंत्रित होते हुए सड़क पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को कुचल ते हुए एक दुकान में घुस गई. इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया.जहां डॉक्टर श्रवण कुमार ने फिलहाल चिंताजनक स्थिति से बाहर बता है. 


इस घटना को सुनकर हिलसा के थानाध्यक्ष गुलाम सरवर एवं हिलसा एवं चिकसौरा थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी अस्पताल में पहुंचकर जख्मी दोनों पर पुलिसकर्मियों से मुलाकात किया और जल्द स्वस्थ होने का कामना किया.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें