ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। धमकी भरा ईमेल आर्मी पब्लिक स्कूल को भेजा गया था। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि अब तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।

Delhi bomb threat
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi bomb threat: राजधानी दिल्ली में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7 बजे धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को मिला। ईमेल में दावा किया गया था कि सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर इन महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाका किया जाएगा। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत उत्तर जिला पुलिस को अवगत कराया। पु


लिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देरी किए विधानसभा और लाल किले के आसपास घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारी ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।


इससे पहले गुरुवार सुबह राजधानी के कम से कम तीन स्कूलों को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एहतियातन बच्चों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकालकर तलाशी अभियान चलाया गया था। बाद में ये धमकियां फर्जी साबित हुईं।


दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएभी सैंचूरी पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां, बचाव दल, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता मौके पर पहुंचा।


पूरे परिसर की गहन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने साइबर टीम को अलर्ट कर दिया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। लगातार मिल रही इन फर्जी कॉल्स और ईमेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें