Hindi News / crime / दिल्ली में बिहार की बस के भीतर महिला के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के...

दिल्ली में बिहार की बस के भीतर महिला के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद बाहर फेंका; ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

Crime News: दिल्ली में बिहार रजिस्टर्ड स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 14, 2026, 1:18:25 PM

Crime News

- फ़ोटो Google

Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिहार से दिल्ली गई स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़ित महिला के मुताबिक, मंगलवार को ड्राइवर और हेल्पर ने उसके साथ बस में दुष्कर्म किया और फिर उसे बाहर फेंक दिया। किसी तरह से महिला थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस के सामने सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया और बस को जब्त करते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि महिला तीन बच्चों की मां है और कारखाने में काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक स्टैंड के पास बस के पास खड़े दोनों आरोपियों के महिला ने टाइम पूछा। जिसके बाद आरोपी ने उसे बस के भीतर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


स्लीपर बस बिहार के गोपालगंज में रजिस्टर है, जो दिल्ली-बिहार के रूट पर चलती है। बस का नंबर BR28P 3941 है। गिरफ्तार बस ड्राइवर और कंडक्टर से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। बस के कागजातों की जांच की जा रही है। रानी बाग पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।