ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Delhi Firing: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली, दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, 5 घायल

Delhi Firing: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर खुलेआम फायरिंग की आवाज से गूंजी है। दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश में 2 गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं।

Delhi Firing
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Firing: राजधानी दिल्ली से गोलीबारी की खबर है। दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में देर रात दो गुटों के बीच आपसी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, यह विवाद आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। अपराध टीम और एफएसएल टीम को निरीक्षण के लिए अपराध स्थल पर बुलाया गया। टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। 


खबरों के मुताबिक पवन मलिक नाम के व्यक्ति ने बदला लेने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट अभिषेक मिश्रा ने कहा कि "गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हमारे पास घटना में शामिल लोगों के बारे में कुछ सुराग हैं। आगे की जांच जारी है।"

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें