ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Crime News: कथावाचक श्रवण दास और महंत मौनी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, कथावाचक पर नाबालिग से रेप का आरोप

दरभंगा में एक कथावाचक पर नाबालिग से दुष्कर्म और बाद में उसका गर्भपात कराने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कथावाचक श्रवण दास और महंत मौनी बाबा के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज हुआ है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर, पचाढ़ी छावनी, बलभद्रपुर से जुड़े एक गंभीर मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ है। कथावाचक श्रवण दास महाराज उर्फ श्रवण ठाकुर और मंदिर के महंत राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है।


पीड़िता की मां द्वारा महिला थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, कथावाचक श्रवण दास ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और लगभग एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर दो बार दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और लड़की की तबीयत गंभीर हो गई। बाद में परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया, जहां वह ठीक हुई।


बताया गया है कि कथावाचक ने पीड़िता के घर में ही किराए का कमरा ले रखा था। घर में कोई नहीं होने पर वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता की मां का आरोप है कि जब इस घटना की जानकारी महंत मौनी बाबा को दी गई, तो उन्होंने बालिग होने पर शादी कराने का आश्वासन दिया।


इस बीच बंद कमरे में कथावाचक श्रवण दास और नाबालिग लड़की की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि 29 नवंबर 2024 को मौनी बाबा ने अपने भतीजे कथावाचक श्रवण दास की शादी बंद कमरे में करवा दी और परिजनों पर मामला दर्ज नहीं करने का दबाव बनाया। 


आवेदन में यह भी आरोप है कि कथावाचक ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां के अनुसार, 8–10 लोगों के साथ आकर धमकाया गया और केस न करने को कहा गया।


इस संबंध में डीएसपी सदर राजीव कुमार ने कहा की कथावाचक के खिलाफ 182/25 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मैने खुद इसकी जांच शुरू कर दी है. FSL की टीम से भी जांच कराई जा रही है. वहीं पीड़िता का बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है। वहीं लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्यवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें