ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

DARBHANGA : दरभंगा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA : दरभंगा में  मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.  घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद की है, जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर  पिस्टल तानने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. मौके पर पहुंची विवि थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया. इस मामले में पुलिस ने  2 लोगों को हिरासत में लिया है.

घटना के संबंध में नीम पोखर निवासी उमेश  ने बताया कि  बिनीत  नाम का युवक उसके भाई को मारने की धमकी दे रहा था और शुक्रवार की शाम उसके भाई पर पिस्टल तान दिया. इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित  मोहल्ले के लोग  सड़क पर उतर गए और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. 

उधर सूचना पर पहुंचे विश्वविद्यालय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश था और दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई. उन्होंने कहा कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है जिससे मामले का पूरा पता चल सके. उन्होंने कहा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया है और अब शांतिपूर्ण स्थिति है.  2 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें