ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

समस्तीपुर में दहेज के लिए महिला का मर्डर, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दहेज के दानवों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी है. दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि महज 6 महीने पह

समस्तीपुर में दहेज के लिए महिला का मर्डर, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दहेज के दानवों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी है. दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि महज 6 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी रजनी की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से कर दी है. घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत फुलहारा की है. 


सीतामढ़ी के उमेश सिंह की इकलौती बेटी रजनी का पति मनीष समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में नौकरी करता है. दोनों की शादी इसी साल 29 मई को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही रजनी के पति और उसके ससुरालवाले कार के लिए रजनी को प्रताड़ित करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसे टॉर्चर किया गया.  


रविवार को रजनी के पिता को किसी ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. रजनी के पिता को घर में घुसने से भी रोक गया. कल्याणपुर पुलिस की मदद जब परिजन घर में घुसे तब वो सभी दंग रह गये. रजनी का कत्ल बेरहमी से किया गया था. उसके गला, कान और आंख पर गहरे जख्म के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. रजनी के भाई का आरोप है कि रजनी का पति कलेक्ट्रेट में काम करता है जिसकी वजह से उसकी पहुंच ऊंची है और पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है.  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें