Hindi News / crime / बिहार के कुख्यात अपराधी पर पुलिस का शिकंजा, बुलडोजर एक्शन के बाद कोर्ट...

बिहार के कुख्यात अपराधी पर पुलिस का शिकंजा, बुलडोजर एक्शन के बाद कोर्ट में किया सरेंडर

Bihar Crime News: वैशाली जिले के रामपुर बखरा गांव में कुख्यात अपराधी अभिनंदन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंची थी और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी पर दबाव बढ़ा था।

1st Bihar Published by: Munna Khan Updated May 01, 2026, 11:49:33 AM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुख्यात अपराधी अभिनंदन की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लंबे समय से लगातार प्रयास कर रही थी। कई मामलों में वांछित अभिनंदन पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।


इसी बीच न्यायालय के आदेश पर वैशाली पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंची। पुलिस की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और बुलडोजर की गूंज के साथ कार्रवाई शुरू की, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


पुलिस के इस सख्त रुख और लगातार दबाव के बाद कुख्यात अपराधी अभिनंदन ने अंततः कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि वैशाली पुलिस इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले के एसपी के निर्देश पर फरार और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती और तेज कर दी गई है। अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि या तो वे कानून के सामने आत्मसमर्पण करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।