ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

CM नीतीश के गृह जिले में जेडीयू नेता की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली

NALANDA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अब एक जेडीयू नेता की हत्या का मामला सामने आया है। घटना नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है, जहां य

CM नीतीश के गृह जिले में जेडीयू नेता की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अब एक जेडीयू नेता की हत्या का मामला सामने आया है। घटना नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है, जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जेडीयू नेता बताया जा रहा है। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा के सैदपुर के रहने वाले सोनेलाल प्रसाद के रूप में की गई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जेडीयू नेता अपने घर में थे। उन्हें एक कॉल आया, जिसके बाद वे बाहर निकल गए। सोनेलाल प्रसाद के साथ एक अन्य युवक भी बाहर निकला था। तभी अचानक फायरिंग की आवाज़ आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि सोनेलाल को चाकू मारने के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। 




सूचना पाकर तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना को अंजाम किसने और क्यों दिया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें