ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: जमुई में बवाल का मास्टरमाइंड निकला चिराग पासवान का करीबी, लोजपा (रामविलास) का प्रदेश महासचिव कोलकाता से अरेस्ट

Bihar Crime News: जमुई में दो पक्षों के बीच हुए झड़प का मास्टरमाइंड चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) का प्रदेश महासचिव निकला. पुलिस ने उसे कोलकाता से अरेस्ट कर लिया है.

crime news
लोजपा नेता अरेस्ट
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: जमुई में पिछले दिनों दो पक्षों के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव के सरपंच एकलाख हसन को कोलकाता से अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आया सरपंच चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव है और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का करीबी बताया जा रहा है।


दरअसल, झाझा के बलियाडीह में पिछले दिनों दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरपंच एकलाख हसन उर्फ अखलाक हसन को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को जमुई लाया गया। झाझा एचडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को बलियाडीह गांव में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 12 लोग घायल हुए थे।


इस मामले में एक समुदाय की ओर से 41 नामजाद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दूसरे पक्ष से 9 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी एकलाख हसन घटना के बाद कोलकाता भाग गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोलकाता के डोमजोर थाना क्षेत्र के बाकरा इलाके से उसे गिरफ्तार किया। 


बता दें कि बलियाडीह गांव में शिव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ पढ़कर लौट रहे हिंदू स्वाभिमान संगठन का काफिला जैसे ही गांव के मस्जिद होकर गुजर रहा था, उसी समय दूसरे समुदाय के लोगों ने गांव के बीच मस्जिद के समीप पहुंच गए और पुलिस के गश्ती गाड़ी के सामने ही हमला कर दिया था। एचडीपीओ ने बताया कि शेष नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें