ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

छोटे भाई की पहले शादी हो जाने से नाराज था बड़ा भाई, कर दिया डबल मर्डर

DESK : छोटे भाई की पहले शादी हो जाने से बड़ा भाई इतना नाराज था कि गुस्से में आकर उसने छोटे भाई और उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. मामला मध्य प्रदेश के दतिया के बेहरुका गां

छोटे भाई की पहले शादी हो जाने से नाराज था बड़ा भाई, कर दिया डबल मर्डर
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : छोटे भाई की पहले शादी हो जाने से बड़ा भाई इतना नाराज था कि गुस्से में आकर उसने छोटे भाई और उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. 

मामला मध्य प्रदेश के दतिया के बेहरुका गांव की है, जहां बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ा भाई इस बात से डिप्रेशन में था कि उससे पहले उसके छोटे भाई की शादी हो गई थी. इसी वजह से उसने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया. 

मृतक की पहचान बेहरुका के रहने वाले किशन कुशवाहा और उसकी पत्नी प्रियंका कुशवाहा के रुप में की गई है. किशन के बड़े भाई संतोष ने इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब वे पति-पत्नी दोनों बिस्तर पर सो रहे थे. कुल्हाड़ी का वार इतना जोरदार था एक ही झटके में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई.  

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं मर्डर करने के बाद संतोष कुशवाहा वारदात के बाद फरार हो गया था.  लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि संतोष इस बात से हमेशा परेशान रहता था कि उससे पहले उसके छोटे भाई किशन की शादी हो गई. उसे हमेशा यह डर सताता था कि छोटे भाई की पहले शादी के बाद उसकी शादी हो पाएगी या नहीं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें