ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश

Bihar Crime News: छपरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने जहरीली शराब पीने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण रेंज के DIG ने जांच के आदेश दिए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: छपरा के मशरक थाना क्षेत्र में एक बार फिर जहरीली शराब की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पेट दर्द और आंखों से कम दिखने की शिकायत के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में जहरीली शराब के दोबारा सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है। 


मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव निवासी चंद्रमा महतो के 40 वर्षीय पुत्र संतोष महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संतोष महतो मंगलवार को शराब पीकर घर लौटे थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पेट में तेज दर्द के साथ आंखों से कम दिखाई देने की शिकायत होने लगी।


मृतक की पत्नी लालमुनी देवी ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने गैस की समस्या बताते हुए इंजेक्शन लगाया, लेकिन इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। 


हालांकि छपरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पूरे घटना के बाद पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने शराब से मौत को इनकार किया है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से बीमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद सारण रेंज के डीआइजी नीलेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें