ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

BIHAR CRIME: बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, जमीन के लिए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA: बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनाए जाने के बाद भी अपराधी राज्य में बेलगाम हो गये है। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है, यही कारण है कि वो आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी की है जहां जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना को देखकर कहा जा सकता है कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। छपरा की घटना इसका उदाहरण है। 


मृतक की पहचान रामआशीष राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहले से दो पड़ोसियों के बीच जमीन के विवाद का मामला चल रहा था। जमीन के विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन विवाद में बुजुर्ग रामआशीष राय की गोली मारकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें