ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

चलती बस में बदमाशों ने की जमकर लूटपाट, तीन कारोबारियों से लूट लिए 30 लाख

RANCHI: झारखंड में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है, जहां बदमाशों ने चलती बस में जमकर लूटपाट की है। क

चलती बस में बदमाशों ने की जमकर लूटपाट, तीन कारोबारियों से लूट लिए 30 लाख
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है, जहां बदमाशों ने चलती बस में जमकर लूटपाट की है। कोलकाता से रांची जा रही बस में मौजूद बदमाशों ने तीन सब्जी कारोबारियों से 30 लाख रुपए लूट लिए और बस रूकवाकर जंगल में फरार हो गए।


दरअसल, शिवम ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर कोलकाता से रांची पहुंची थी। जैसे ही बस दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास पहुंची बस में ही मौजूद चार अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने बंदूक और चाकू का दिखाकर तीन सब्जी कारोबी से पैसों से भरा बैग लूट लिया। साथ एक अन्य पैसेंजर के पैर में चाकू मारकर उससे 5 लाख रूपये लूट लिये।


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा और जब ड्राइवर ने बस नहीं रोकी तो पिस्टल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर बस से नीचे उतर गए और जंगल की तरफ भाग गए। बस मालिक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस बड़ी लूट के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें