GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है जहां एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कोंच के सिंदुआरी गांव की है। मृतका की पहचान 70 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में हुई है। अपराधियों ने जिस वक्त गोली मारी उस समय महिला खेत की रखवाली कर रहीं थीं। अचानक खेत में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने महिला पर हमला बोलते हुए उनकी सिर के पास गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वही परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, खेत की रखवाली के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है जहां एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कोंच के सिंदुआरी गांव की है। मृतका की पहचान 70 वर्षीय शकुंतला देवी के

विज्ञापन — Rectangle
इस खबर के बारे में
विज्ञापन


