ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Blue drum murder: नीले ड्रम से युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव को गलाने के लिए डाला नमक; पत्नी-बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता

Blue drum murder: राजस्थान के किशनगढ़बास में एक मकान की छत पर नीले ड्रम में युवक की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान यूपी निवासी हंसराज के रूप में हुई है। घटना के बाद से पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता हैं।

Blue drum murder
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Blue drum murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति की लाश नीले ड्रम में मिलने के बाद, अब राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आदर्श कॉलोनी में एक मकान की छत पर रखे नीले ड्रम में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


स्थानीय लोगों ने दुर्गंध फैलने की शिकायत की, जिसके बाद जब छत पर जाकर जांच की गई, तो वहां रखे ड्रम से बदबू आ रही थी। ड्रम खोलने पर उसमें युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही मकान मालिक ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और सबूत जुटाए।


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर इस मकान में रहने आया था। वह पास के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था।


घटना के बाद से हंसराज की पत्नी, तीनों बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेन्द्र लापता हैं। मकान मालकिन मिथलेश ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे जब वह छत पर गईं, तो उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। छानबीन करने पर दुर्गंध नीले ड्रम से आ रही थी, जिसमें नमक डालकर लाश को गलाने की कोशिश की गई थी।


इसके बाद मिथलेश नीचे आईं और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। मकान मालिक के परिवार के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन हंसराज अपने कमरे में मौजूद था। शनिवार शाम को जब मकान मालिक के बच्चे बाजार गए थे, उस समय भी वह कमरे में था।


किशनगढ़बास के पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह और थाना अधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटा लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें