ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा

Bihar Crime News: पश्चिम चम्पारण के अहिरवलिया गांव में पुलिस ने घर से विस्फोटक बरामद किया है. इस मामले में दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है. ग्रामीणों ने साजिश की आशंका जताई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पश्चिम चम्पारण के चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया बिरति टोला गांव में शनिवार देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस ने एक घर से विस्फोटक सामग्री बरामद करने का दावा किया।


पुलिस के अनुसार, वार्ड संख्या 13 निवासी नीरज राव के घर के आंगन से एक झोले में रखे दो डेटोनेटर और तीन विस्फोटक बरामद किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नीरज राव और उनके छोटे भाई रिशु राव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और चौतरवा थाना ले गई।


सूचना मिलने पर बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक सहित चौतरवा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बरामद विस्फोटक सामग्री को एहतियातन गांव से बाहर एक निजी स्कूल परिसर में सुरक्षित रखा गया, जहां चौकीदारों की तैनाती की गई। रविवार को गोपालगंज से बम निरोधक दस्ता भी अहिरवलिया गांव पहुंचा और विस्फोटक निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की।


बम बरामदगी के बाद गांव में तनाव का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिजनों ने आरोप लगाया कि यह किसी की साजिश हो सकती है। उनका कहना है कि नीरज और रिशु राव सामाजिक और साफ-सुथरी छवि के लोग हैं, और पूर्व में भी उनके आंगन में अज्ञात लोगों द्वारा ईंट-पत्थर और गंदा सामान फेंका जाता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की।


बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। बरामद विस्फोटक की जांच जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें