ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य अजीत यादव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एके-47 समेत कई अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने शुक्रवार की सुबह नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य अजीत यादव को गिरफ्तार किया है।


कुख्यात अजीत यादव की निशानदेही पर एसटीएफ और नवाद पुलिस के संयुक्त अभियान से प्रतिबंधित एके-47 और रेगुलर अवैध हथियार के साथ ही बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। अजीत यादव मूल रूप से नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र के दिलवा गांव का रहने वाला है। 


कुख्यात की निशानदेही पर कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 1 एके-47 रायफल, इसके 21 कारतूस, 2 मैगजीन, प्वाइंट 315 बोर के 2 रायफल एवं इस बोर के 10 कारतूस, 3 एम्यूनिशन पॉउच और सेना की 3 सेट वर्दी बरामद की गई।


इस मामले को लेकर रजौली थाना में मामला भी दर्ज कराई गई है। यह अपराधी लेवी, रंगदारी, हत्या समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। फिलहाल इसके स्तर से किए गए सभी अपराधों का लेखाजोखा तैयार किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें