ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

SSB कैंप में चली गोली: सीतामढ़ी में आपसी विवाद को लेकर भिड़े दो जवान, एक-दूसरे पर कर दी फायरिंग

SITAMADHI: सीतामढ़ी जिले के इंडो नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी कैंप में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां एक एसएसबी जवान को अपने ही साथी ने बात बात पर गोली मार दी। गंभीर र

SSB कैंप में चली गोली: सीतामढ़ी में आपसी विवाद को लेकर भिड़े दो जवान, एक-दूसरे पर कर दी फायरिंग
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMADHI: सीतामढ़ी जिले के इंडो नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी कैंप में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां एक एसएसबी जवान को अपने ही साथी ने बात बात पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल SSB जवान को बाएं साइड में जांघ में गोली लगी है जो आर पार हो गया। 


घटना के बाद अन्य सहयोगी जवानों के द्वारा उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसकी इलाज की जा रही है। घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इंदरवा बॉडर की है। सोमवार के सुबह कैंप में तैनात धर्मेंद्र लोषी को उसके ही सयोगी जवान ने गोली मार दी। धर्मेंद्र लोषी झारखंड का रहने वाला है। 


घटना के कारणों का पता नही चल सका है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने की विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला जवान शराब के नशे में था, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के सूचना बाद मौके पर एसबीबी के वरीय अधिकारी और सोनबरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुटी हुई है। बताया गया की गोली चलाने वाले जवान को कैप में पकड़ कर रखा गया है।

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें