ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Crime News: बिहार के लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, DIG ने किया लाइन क्लोज; कारोबारी की संदिग्ध मौत का मामला

Bihar Crime News: सहरसा में कबाड़ी कारोबारी की संदिग्ध मौत के बाद डीआईजी कोसी रेंज ने सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को लाइन क्लोज कर दिया। परिजनों के पुलिस पिटाई के आरोप पर एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने कबाड़ी कारोबारी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जीआईजी ने सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को लाइन क्लोज कर दिया है। यह कार्रवाई सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी कारोबार करने वाले मनोज कुमार की मौत के बाद की गई है। 


मृतक के परिजनों ने चोरी से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान सौरबाजार पुलिस पर बुरी तरह पिटाई का आरोप लगाया था। परिजनों के आरोप को देखते हुए मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। जो विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा जारी रिलीज में बताया गया कि डॉक्टर का बयान लिया गया है।


डॉक्टर द्वारा बताया गया कि जब मनोज साह को अस्पताल में लाया गया था तो उन्हें सांस फूलने की समस्या हो रही थी। परिजनों द्वारा बताया गया की मनोज साह डायबिटीज एंव लीवर की समस्या से ग्रसित थे, जिसका इलाज पूर्व से चल रहा था। डॉक्टर द्वारा जब मनोज साह का चिकित्सीय जांच कराया गया तो उनका यूरिया क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ पाया गया। 


शाम में मनोज साह का डायलिसिस भी किया गया था। जिससे रात में मनोज साह की स्थिति कुछ बेहतर हुई लेकिन सुबह में उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि मनोज साह की मृत्यु पुलिस के द्वारा मारपीट करने से हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया हैं। निष्पक्ष जांच के लिए अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें