ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में सुरज कुमार, हिमांशु कुमार और बेगूसरा के अमितेश कुमार उर्फ मोलू शामिल हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार की सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में बिहार STF की विशेष टीम और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।


गिरफ्तार अपराधियों में खगड़िया का रहने वाला सुरज कुमार, हिमांशु कुमार एवं बेगूसरा का अमितेश कुमार उर्फ मोलू शामिल हैं। इन तीनों को खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। बीते 04 दिसंबर 2025 को सलखुआ थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से अज्ञात अपराधियों ने फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 


रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत के बाद जिला पुलिस और STF की टीम हरकत में आई और तकनीकी निगरानी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 02 एंड्रॉइड मोबाईल फोन, 01 कीपैड मोबाइल फोन और 01 मोटरसाईकिल बरामद की गई है।


STF और जिला पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध पर कड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और रंगदारी गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान भी की जा रही है। फिलहाल सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें