ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान

Bihar Crime News: सहरसा में जमीन विवाद के चलते बदमाशों ने घर में घुसकर 25 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पति ने छत से भागकर अपनी जान बचाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने तांडव मचाया है। सलखुआ थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत अंतर्गत ओरेली भलेवा वार्ड संख्या 7 में देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर 25 साल की विवाहिता रोशनी कुमारी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत के साथ मातम का माहौल है। 


जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश में देर रात करीब एक बजे घर में सो रहे दंपति पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मृतका के पति बिहारी ने बताया कि बदमाश की आहट मिलने पर जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि दर्जनों की संख्या में बदमाश घर की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद उसने शोर मचाते हुए छत के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। 


इधर, घर में सो रही रोशनी कुमारी को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गले में चाकू गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर बाहर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।


इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि इसी माह दो तारीख को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसको लेकर सलखुआ थाना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस मामले के आरोपी फिलहाल फरार चल रहे थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि रौशनी कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे पांच वर्षीय बेटी कोमल कुमारी और तीन वर्षीय बेटा गोलू कुमार हैं। घटना के समय दोनों बच्चे ननिहाल में थे। घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें