ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब

Bihar News: बिहार के पटना में जदयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के फ्लैट में चोरी की वारदात हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में जाने के दौरान चोरों ने घर से कैश, गहने और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ लेकर फरार हो गए।

नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के एक पूर्व विधायक जी के साथ तो गजब ही हो गया। जिसे सुनने के बाद आपको भी हैरानी होगी। मामला ऐसा है कि जब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में शामिल होने गए हुए थे, उसी दौरान पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया और आराम से कैश, गहने और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए।


यह पूरी घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के सहदेव महतो मार्ग की है। यहां जदयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के फ्लैट में शुक्रवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर सामान पर हाथ साफ कर दिया।


दरअसल, होली के त्योहार के चलते प्रभात रंजन सिंह का परिवार उनके पैतृक गांव बगहा गया हुआ था। वहीं खुद पूर्व विधायक पटना में आयोजित जदयू की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह सीधे अपने फ्लैट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में शामिल होने के लिए निकल गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।


जब बैठक खत्म होने के बाद प्रभात रंजन सिंह अपने फ्लैट पर लौटे तो उन्हें कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ। घर का दरवाजा देखते ही उन्हें पता चल गया कि कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर साफ हो गया कि चोर घर में घुसकर चोरी कर चुके हैं।


शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर करीब 50 हजार रुपये नकद, कुछ सोने-चांदी के गहने और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए हैं। प्रभात रंजन सिंह के मुताबिक चोरी में उनके बेटे की मार्कशीट, जमीन की डीड, पेंशन से जुड़े कागजात और बैंक पासबुक जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब हैं।


पूर्व विधायक का कहना है कि चोरों ने बहुत ही सोच-समझकर इस वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा लगता है कि उन्हें पहले से पता था कि घर में कोई मौजूद नहीं है। घर खाली होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने मौका देखकर ताला तोड़ा और आराम से घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और जो भी कीमती सामान और जरूरी कागजात मिले, उन्हें लेकर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा सकें।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि चोरों ने घर खाली देखकर ही इसे निशाना बनाया। फिलहाल आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें