ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के 2 युवक नेपाल में गिरफ्तार, इस जुर्म के लिए अब भुगतनी होगी कड़ी सजा

Bihar News: काठमांडू में बिहार के पटना निवासी 2 युवक गिरफ्तार। 33 पिल्लों को बिना पानी-भोजन तंग पिंजरे में कैद करना पड़ा भारी। अब सख्त क़ानूनी कार्रवाई का करना होगा सामना..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पशु क्रूरता के एक शर्मनाक मामले में काठमांडू पुलिस ने शुक्रवार को दो भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है, ये युवक बिहार के पटना जिले के आलमगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 33 कुत्ते के पिल्लों को बेहद अमानवीय हालात में एक छोटे-तंग पिंजरे में ठूंस रखा था। बिना भोजन-पानी और हवा के अभाव में कई पिल्लों की हालत नाजुक थी। पुलिस ने सभी पिल्लों को सुरक्षित निकालकर पशु कल्याण NGO टीम संकल्प नेपाल को सौंप दिया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद गुड्डू और 28 वर्षीय मोहम्मद नसाद के रूप में हुई है। दोनों नेपाल में किराए के शेड में रहते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो चौमाटी इलाके में छापा मारा गया। वहां दर्जनों पिल्ले डरे-सहमें पिंजरे में भरे मिले। कुछ पिल्ले बीमार थे, जिन्हें अब तुरंत चिकित्सा दी जा रही है। NGO के प्रतिनिधि ने बताया कि पिल्लों को रिहैबिलिटेशन के बाद गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


प्रारंभिक जांच में संदेह है कि पिल्लों की अवैध तस्करी की योजना थी। नेपाल में पशु व्यापार सख्ती से प्रतिबंधित है, लेकिन सीमा पार से तस्करी फिर भी आम है। दोनों आरोपियों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। काठमांडू पुलिस ने कहा है कि पशु क्रूरता और अवैध व्यापार के कानूनों के तहत इन पर सख्त कार्रवाई होगी। इनसे फिलहाल पूछताछ जारी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें