ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: बिहार में 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत, असगर अंसारी ने वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: गोपालगंज में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी असगर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जिले के भोरे थाना के जकतौली ओपी क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना हुई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जकतौली ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी असगर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे मामले में POCSO एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


यह घटना जकतौली ओपी क्षेत्र के एक गांव में हुई। बच्ची के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने पुष्टि की कि त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पीड़िता की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और उसे आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। मेडिकल जांच पूरी कर साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा रहा है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की वैज्ञानिक तथा कानूनी तरीके से जांच की जा रही है।


पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सुरक्षा और सहायता मिलेगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।


गोपालगंज पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने कहा कि मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें