ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पत्नी ने पैसे के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस अवैध शराब कारोबार और आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

Bihar Crime News
हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सदर थाना क्षेत्र के पताही (धोबी टोला) में एक युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान स्वर्गीय दिलीप साह के 32 वर्षीय पुत्र पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा और सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया।


मृतक की पत्नी चंचल देवी ने सीधा आरोप लगाया है कि पुतुल की हत्या पैसे के विवाद में की गई है। चंचल के मुताबिक, पुतुल ने हर्ष नामक एक युवक से करीब दो लाख रुपये कर्ज लिए थे, जिसे लेकर हर्ष उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना वाली रात पुतुल अपनी बीमार दादी को ससुराल छोड़कर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे आखिरी बार उसकी बात पत्नी से हुई थी। पत्नी का दावा है कि रास्ते में हर्ष से उसकी बातचीत हुई थी और उसी ने साजिश के तहत पुतुल की हत्या कर दी।


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक पुतुल शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा था। सदर थाने में उसके खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं। हैरानी की बात यह है कि तलाशी के दौरान मृतक के पास से भी शराब बरामद की गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि क्या यह हत्या केवल पैसे के लेनदेन का नतीजा है या शराब सिंडिकेट के आपसी रंजिश का परिणाम।


पुतुल की मौत के बाद उसके तीन छोटे बच्चों और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका बड़ा बेटा महज 6 साल का है, जबकि दो बेटियां 5 और 3 साल की हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने कई अहम सबूत जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें