ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में पुलिसवाली बहू ने की हदें पार... मामूली बात पर सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, पहुंच गई हवालात

मुंगेर में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। घर का ताला खोलने को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक खून-खराबे में बदल गई।

बिहार में पुलिसवाली बहू ने की हदें पार... मामूली बात पर सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, पहुंच गई हवालात
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला सब-इंस्पेक्टर पर अपनी सास पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ इलाके में घर का ताला खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि बहू ने गुस्से में आकर सिलबट्टे से अपनी 50 वर्षीय सास के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार, कलाली मोड़ निवासी किरण देवी के बेटे ऋतुराज ने दो साल पहले रहमतपुर बासा मांझी टोला की रहने वाली नूतन कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच संबंध तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।


ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी नूतन कुमारी बिहार पुलिस में 2018 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में मधुबनी में तैनात हैं।


बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को नूतन कुमारी अपने मायके आई हुई थीं। इसी दौरान घर के ताले को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने अचानक हमला कर दिया और पास में रखा पत्थर का सिलबट्टा उठाकर सास के सिर पर वार कर दिया।


घायल किरण देवी ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी छोटी बहू नूतन कुमारी उन्हें पहले से धमकाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहू ने उन्हें निशाना बना रखा था।


पीड़िता का कहना है कि बहू अक्सर उन्हें मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए धमकी देती थी, जिसके कारण उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया था। घटना वाले दिन भी बहू पूरे परिवार के साथ आई और जान से मारने की नीयत से हमला किया।


घायल महिला के बड़े बेटे मनजीत कुमार ने भी आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में भाई ने प्रेम-प्रसंग में शादी की थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि साल 2025 में भी मां पर हमला किया गया था।


घटना की गंभीरता को देखते हुए असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मारपीट में इस्तेमाल किया गया पत्थर का सिलबट्टा बरामद कर लिया गया है और ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है।


पुलिस ने किरण देवी के आवेदन के आधार पर नूतन कुमारी के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें