Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में बदमाशों ने घर में घुसकर एक किशोर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वारदात के दौरान घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों को शक है कि रिश्तेदारों द्वारा लड़के की हत्या की गई है।
दरअसल, खगड़िया के चौथम थाना इलाके के तेग़ाछी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 9वीं क्लास के एक छात्र की निर्मम हत्या कर दी है। बदमाशों ने तेजधार हथियार से गला रेतकर 14 साल के निवास कुमार की जान ले ली है। बताया जाता है कि घटना के वक्त मृतक के परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था।
शुक्रवार की सुबह जब गेट खोला गया तो किशोर का शव लहूलुहान हालत में मिला। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या का आरोप मृतक के रिश्तेदार पर लग रहा है। घटना की सूचना मिलने सदर SDPO -1 मुकुल कुमार रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया




