ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

होली से पहले बड़ी कार्रवाई! बिहार में शराब तस्करी का मुख्य आरोपी समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में रेलवे पुलिस ने झारखंड–बिहार शराब तस्करी के बड़े गिरोह पर कार्रवाई की है। जमुई रेलवे स्टेशन पर मुख्य आरोपी और दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 10 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

होली से पहले बड़ी कार्रवाई! बिहार में शराब तस्करी का मुख्य आरोपी समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में रेलवे पुलिस ने झारखंड–बिहार शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर सघन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमुई रेलवे स्टेशन पर हुई, जिससे तस्करी गिरोह में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि झाझा–गया मेमो ट्रेन से दो महिलाएं अंग्रेजी शराब लेकर जमुई पहुंचने वाली हैं। सूचना के आधार पर एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में सिपाही मुस्कान कुमारी, प्रभा देवी, विकास कुमार चौरसिया और नीतू कुमारी की टीम ने स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। ट्रेन के पहुंचते ही दोनों महिलाएं हाथ में बैग लिए तेजी से प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं। सुरक्षा बल ने उन्हें हिरासत में लिया और बैग की तलाशी ली।


तलाशी के दौरान शांति देवी के बैग से 375 एमएल की 12 बोतल और रनिनकी देवी के बैग से 375 एमएल की 15 बोतल रॉयल स्टेज ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल मात्रा 10 लीटर 125 एमएल थी। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान झारखंड के धनबाद जिला के बिशनपुर गांव निवासी शांति देवी और बरामुरी गांव निवासी रनिनकी देवी के रूप में हुई।


इस कार्रवाई में पुलिस ने पहले से वांछित मुख्य आरोपी अजीत महतो को भी गिरफ्तार किया। वह लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सेतना गांव का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अजीत महतो महिला तस्करों से शराब लेकर इसकी खरीद-बिक्री करता था और जमुई स्टेशन पर इसे लेने पहुंचा था। हालांकि, उसका एक साथी बाइक से फरार होने में सफल रहा।


थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह झारखंड से शराब लाकर बिहार में बेचने वाले संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की छानबीन में जुटी है और तस्करी के अन्य जुड़े हुए सदस्य जल्द पकड़े जाने की संभावना है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें