ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: बिहार के इस जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त; तीन आर्केस्ट्रा संचालक अरेस्ट

Bihar News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है. इस मामले में तीन आर्केस्ट्रा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर बरौली थाना क्षेत्र में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और बरौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ नाबालिग लड़कियों को आज मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई देर रात से लेकर आज सुबह तक कई जगहों पर एक साथ की गई। 


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से इलाके के कुछ आर्केस्ट्रा संचालकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यह बड़ी छापेमारी की। घटनास्थल बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर बाजार, पायल टॉकीज सरफरा बाजार और सिसई गांव हैं, जहां एक के बाद एक टीमों ने दबिश दी और मौके से आठ नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। 


इन सभी जगहों पर अवैध तरीके से आर्केस्ट्रा संचालित किए जा रहे थे, जिनमें नाबालिग लड़कियों का शोषण होने की आशंका जताई जा रही है। छापेमारी के दौरान तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बरौली पुलिस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी है और बाल संरक्षण कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरौली थाना पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की गई ताकि किसी को पहले से भनक न लगे। 


वहीं मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जगहों पर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं साथ ही उन जगहों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है जहां इस तरह की गतिविधियों की संभावना है। 


प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में बाल शोषण या अवैध आर्केस्ट्रा संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में इस तरह के स्थलों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अग्रिम जांच एवं कानूनी प्रक्रिया जारी। गोपालगंज जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि बाल शोषण और अवैध मनोरंजन के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ प्रशासन अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें