ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिला में शुक्रवार शाम अफरा-तफरी का माहौल उस समय बन गया जब “प्रशासन” लिखी स्कॉर्पियो से हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्मस्थान के पास हुई।

BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR CRIME NEWS: बिहार के गोपालगंज जिला में शुक्रवार शाम अफरा-तफरी का माहौल उस समय बन गया जब “प्रशासन” लिखी स्कॉर्पियो से हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्मस्थान के पास हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।


चश्मदीदों ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार लोग शराब के नशे में थे और उनके अवैध कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही थी। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रारंभ में अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की खबर सामने आई, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह सामने आया।


पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला अभियुक्त पंकज कुमार है, जो गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के पूर्व पेशकार और वर्तमान में एसडीएम कोर्ट में पेशकार के पद पर तैनात हैं। दूसरा आरोपी आशीष कुमार है, जो बिहार पुलिस में पदस्थ हैं और पूर्व में गोपालपुर थाना के थानाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे छपरा जिले के अखिलपुर थाना में तैनात बताए जा रहे हैं।

इस खुलासे के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया क्योंकि इसमें एक पुलिस अधिकारी का भी नाम सामने आया है।


सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि देर शाम बंजारी ब्रह्मस्थान के पास हॉर्स फायरिंग की सूचना मिली थी। नगर थाना पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।


पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। इसके अलावा, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।


घटना के बाद इलाके में भय और सनसनी का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद फिलहाल शांति कायम है। प्रशासन ने बताया है कि मामले की पूरी जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें