ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, वाहन जांच के दौरान लाखों रुपए बरामद

Bihar Crime News: बिहार में आचार संहिता लागू होने के बाद गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 7.30 लाख रुपये नकद बरामद किए। रकम का स्रोत स्पष्ट न होने पर वाहन जब्त कर जांच शुरू की गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। धन बल का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित नहीं किया जा सके, इसको लेकर गोपालगंज पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। 


आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने एक वाहन से 7 लाख 30 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में देर रात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। 


इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें से 7 लाख 30 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही नकदी जब्त करते हुए वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक नकदी के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को भी ज़ब्त कर लिया है। 


एसपी अवधेश दीक्षित ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बड़ी राशि के लेनदेन या परिवहन पर रोक है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति से दस्तावेज़ और सबूत मांगे गए हैं।


एसपी ने कहा कि निर्वाचन नियमों के तहत पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि यह रकम वैध पाई गई तो उचित कार्रवाई की जाएगी, और यदि इसका संबंध किसी गैरकानूनी या चुनावी गतिविधि से जुड़ा हुआ पाया गया तो सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी के साथ ही आसपास के इलाके में भी सघन जांच की। बरामद राशि को सील कर थाना लाया गया है। 


इस दौरान प्रशासन की सतर्कता और तत्परता देखने लायक रही। जिले के एसपी अवधेश दीक्षित ने सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिया है कि जिले की सभी सीमाओं पर जांच चौकियों को सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश को नाकाम किया जा सके। फिलहाल, गोपालगंज पुलिस इस बरामद नकदी की जांच में जुटी है। चुनावी मौसम में इस तरह की कार्रवाई एक बार फिर यह दिखाती है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें