Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून का हाल बेहाल होता जा रहा है। शराब के अवैध कारोबार में माफिया के साथ साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हो गए हैं। ऐसे कई मामले आए जब पुलिस के जवान शराब की तस्करी करते पकड़े गए। अब ताजा मामला गयाजी से सामने आया है, जहां 108 लीटर बीयर के साथ मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, गया शहर में शराबबंदी कानून के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरपाती न्यू एरिया इलाके में छापेमारी कर 108 लीटर बीयर बरामद की है। इस दौरान मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड और गिरफ्तार बॉडीगार्ड की पैरवी करने आए एक निजी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया।
टाउन डीएसपी सनोज कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान सिवट डिजायर कार से 108 लीटर बियर बरामद किया गया डीएसपी ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी




