ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में बढ़ी चौकसी, ट्रेन से ढाई करोड़ के सोना के साथ स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गया जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने ढाई करोड़ रुपये के दो किलो सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। हावड़ा-कालका मेल से तस्करी की जा रही थी। पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में रेल पुलिस ने बुधवार की देर रात हावड़ा-कालका मेल ट्रेन से तस्करी के दो किलो सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई को गया रेल थाना के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। 


बरामद सोना की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। रेल पुलिस का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद स्टेशन पर जांच अभियान और भी सघन कर दिया गया है, जिसके तहत यह कार्रवाई संभव हो सकी। रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रूटीन जांच अभियान के दौरान रेल पुलिस की टीम गया जंक्शन पर खड़ी 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच कर रही थी।


इसी दौरान एक यात्री पुलिस को देखकर असहज हो उठा। शक होने पर पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोना कोलकाता से लेकर कानपुर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर गया रेल थाना लाया।


उन्होंने बताया कि बरामद सोने का वजन करीब दो किलोग्राम है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। यात्री से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस सफलता की सूचना दी गई है।


पुलिस को आशंका है कि यह सोना किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो पूर्वी भारत से उत्तर भारत में सोने की तस्करी करता है। इस मामले में आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस टीम को भी सूचना दी गई है, ताकि आगे की जांच में समन्वय स्थापित किया जा सके। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा ताकि चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें