ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

बिहार चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: मुजफ्फरपुर में ट्रक और थार से लाखों रुपए की विदेशी शराब जब्त, स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियारी में पुलिस ने चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 1700 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक कारोबारी गिरफ्तार हुआ है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मदरसा चौक के पास छापेमारी कर एक ट्रक से 187 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। 


इस दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में है। शराब से लदे ट्रक और पिकअप वाहन को एक थार गाड़ी द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने तीनों वाहन — ट्रक, पिकअप और थार को जब्त कर लिया है।


इस संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि कुल 1700 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चुनाव की आहट के साथ ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं और चुनाव के दौरान शराब खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर चुनाव के दौरान संभावित शराब तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें