ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Crime news: तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं… गर्लफ्रेंड कर रही थी किसी और से शादी, जयमाल स्टेज पर बॉयफ्रेंड ने मारी गोली

जयमाल की मुस्कान अचानक चीख में बदल गई… स्टेज पर खड़े मेहमान समझ ही नहीं पाए कि खुशी के इस पल में ऐसा क्या हुआ, जिसने पूरे समारोह को दहशत में डाल दिया। “तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं…” कहकर पहुंचे युवक ने जो किया...

Bihar Crime news: तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं… गर्लफ्रेंड कर रही थी किसी और से शादी, जयमाल स्टेज पर बॉयफ्रेंड ने मारी गोली
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR CRIME NEWS: बिहार के बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब जयमाल के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है।


जयमाल के दौरान हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात चौसा पहुंची थी। विवाह की रस्में चल रही थीं और जयमाल कार्यक्रम की तैयारी थी। जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी एक युवक अचानक वहां पहुंचा और गोली चला दी। गोली दुल्हन को लगी, जिससे वह मंच पर ही गिर पड़ी। कुछ रिपोर्टों में उसके पिता के भी घायल होने की बात सामने आई है।


मची भगदड़दुल्हन की हालत नाजुक

फायरिंग की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। परिजनों और मौजूद लोगों ने घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली शरीर के नाजुक हिस्से में लगी है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


प्रेम प्रसंग का एंगल

स्थानीय लोगों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी है और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन की शादी तय होने से वह नाराज था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि घटना पूर्व नियोजित थी या अचानक की गई।


आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और दुल्हन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें