ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: बिहार में ज्वेलरी दुकानदार और 12 वर्षीय बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस छापेमारी में जुटी

Bihar Crime News: सासाराम के फजलगंज में दीपावली पूजा के दौरान ज्वेलरी दुकानदार अशोक सोनी और उनके बेटे राजवीर पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। दोनों घायल, पुलिस ने शुरू की जांच..

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में दीपावली के अवसर पर मंगलवार को एक आभूषण दुकान में पूजा कर रहे दुकानदार अशोक सोनी और उनके 12 वर्षीय बेटे राजवीर पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों घायल हो गए और उन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अशोक सोनी को वाराणसी रेफर किया गया है।


मुबारकगंज निवासी अशोक सोनी फजलगंज में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की है, जब अशोक अपने परिवार के साथ दुकान में दीपावली की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


गोलीबारी के दौरान दुकान का शटर बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन अशोक सोनी को सीने के पास और उनके बेटे राजवीर को पैर में गोली लग गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से चार गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  


रिपोर्टर: रंजन कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें