ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के खरिका गांव में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक अरविंद सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास गोली मार दी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के खरिका गांव में शुक्रवार रात को सनसनीखेज वारदात हुई है। यहाँ स्थानीय शिक्षक अरविंद कुमार सिंह उर्फ सनोज सिंह (48 वर्ष) जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे, ट्यूशन से लौटते समय बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के निशाने पर आ गए। रात करीब नौ बजे घर के पास पहुँचते ही अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाईं। गंभीर रूप से घायल अरविंद को परिजन तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत छा गई है।


मृतक के पिता पन्ना लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति से करीब तीन लाख रुपये के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यही आपसी रंजिश मुख्य कारण लग रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावनाओं को भी खंगाल रही है। अरविंद अविवाहित थे और गांव में शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत ने परिवार को तोड़ दिया है।


घटना की सूचना मिलते ही सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, ग्रामीण एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और खाली कारतूस बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर दी है जो अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें