ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानबिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Bihar Crime News: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ सनकी पति, बवाल के बाद छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: सहरसा में सनकी पति ने पत्नी निशा कुमारी की फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या की, कमरे में ताला लगाकर हुआ फरार। मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी, मोहमदनी टोला, वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को एक सनकी पति ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी की फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति अंकित शर्मा ने कमरे में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। मृतका की मां उषा देवी ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतका निशा कुमारी की मां उषा देवी ने बताया कि उनकी बेटी पिछले आठ दिनों से अपने मायके में थी और उनका दामाद अंकित शर्मा भी वहीं रह रहा था। इस दौरान अंकित ने निशा पर अपनी सास से 1 लाख 20 हजार रुपये मांगने का दबाव बनाया। निशा ने अपनी मां की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पैसे मांगने से इनकार कर दिया, जिससे अंकित गुस्से में आ गया और पत्नी की हत्या की साजिश रचने लगा।


मंगलवार को जब उषा देवी चिकित्सक के पास गई थीं, अंकित ने मौके का फायदा उठाकर निशा को कमरे में फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। लौटने पर उषा देवी ने ताला खोलकर अपनी बेटी का शव फंदे से लटका देखा और फिर शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


सिमरी बख्तियारपुर थाना प्रभारी अमरनाथ कुमार, दारोगा ज्योति कुमारी, अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त किया है और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन परिजनों की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक निशा कुमारी का एक साल पहले ही सिमरी बख्तियारपुर के सिटानाबाद उतरी, घरमोहा टोला, वार्ड नंबर 9 के निवासी अंकित शर्मा संग प्रेम विवाह हुआ था। यह प्रेम विवाह महज एक साल में ही त्रासदी में बदल गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी अंकित शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  


रिपोर्ट: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें