ब्रेकिंग
रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ले में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, ऐसे हुआ खुलासा

Bihar Crime News: नवादा के घनी आबादी वाले नवीन नगर मोहल्ले में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में दो लड़कियों समेत चार लोग हिरासत में लिए गए है और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई।


नवादा एसपी अभिनव धीमान के देखरेख में डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं बरामद की हैं। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले का है। 


बताया जा रहा है कि सरवन यादव नामक व्यक्ति के मकान में यह रैकेट चलाया जा रहा था, जो खुद उस मकान में नहीं रहते और उसे किराए पर दे रखा था। छापेमारी के दौरान घटनास्थल के पास कचरे के ढेर से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम बरामद हुए। 


इससे आशंका जताई जा रही है कि यह रैकेट काफी समय से चल रहा था। बिहार में शराबबंदी के बावजूद यहां शराब की बोतलें मिलना भी एक गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस सेक्स रैकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें