ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप

मुजफ्फरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका को गोली मार दी और बाद में थाने पहुंचकर सरेंडर करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू है

Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR CRIME NEWS: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब दो बजे एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।


पुलिस जब आरोपी को साथ लेकर किशोरी के घर पहुंची, तब तक उसके परिवार को इस वारदात की कोई जानकारी नहीं थी। देर रात दरवाजे पर दस्तक देने पर परिजन बाहर आए। आंगन में बेटी को जमीन पर गिरा देख पहले उन्हें लगा कि वह बेहोश हो गई है, लेकिन पास जाने पर गोली लगने की बात सामने आई। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। 


मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी और बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक नाबालिग लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी देर रात उससे मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि वह घर के बगल में स्थित छोटे गेट से अंदर दाखिल हुआ। घटना के वक्त किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।


डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग के पास हथियार कहां से आया और उसे किसने उपलब्ध कराया। पुलिस तकनीकी और स्थानीय दोनों स्तरों पर जांच कर रही है।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि इतनी कम उम्र में इस तरह की वारदात को अंजाम कैसे दिया गया।


इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें