ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: मुंगेर में होली का गाना बजाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर एक किशोर की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में होली का गाना बजाने पर किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है।

Bihar Crime News
मुंगेर में होली का गाना बजाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार का मुंगेर होली के दिन ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया।  होली का गाना बजाने से नाराज दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। दबंगों ने गोली मारकर एक किशोर की हत्या कर दी है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।


घटना जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर मिल्की गांव की है। घटना के संबंध में मंटू यादव ने बताया कि गोलू कुमार एवं भोला कुमार अपने घर मिल्की के पास होली का गाना बजा रहे थे। तभी पड़ोस के मिल्की के ही रहने वाले मंटू यादव, फूको यादव, अनिल यादव, प्रशांत यादव, नवोद यादव, सहित तीन-चार अन्य सदस्य आए और गाना बंद करने को कहा। जब उन लोगों ने गाना बंद नहीं किया तो वे लोग उलझ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब दबंगों के द्वारा गोली चलाई गई तो दो लोगों को इस फायरिंग में गोली जा लगी। भोला कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष  और गोलू कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष  को गोली लगी। इसमें भोला कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोली लगने से गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शंकरपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें