ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण में युवक का मर्डर कर पेड़ से लटकाई डेड बॉडी, ससुराल जाने के लिए घर से निकला था शख्स

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही हैं। पूर्वी चंपारण में युवक का मर्डर करके उसकी डेड बॉडी पेड़ से लटका दी गई।

Bihar Crime News
युवक का मर्डर कर पेड़ से लटकाई डेड बॉडी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण जिले में एक युवक की हत्या करके उसके शव को आम के पेड़ से बदमाशों ने लटका दिया। पेड़ पर लटकती लाश देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमवारी गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गयी है। मृतक अपने ससुराल जाने के लिए वह घर से निकला था लेकिन रास्ते में ही लापता हो गया था।


राजेपुर थाना क्षेत्र के मधुआहांवृत गांव के पास आम के पेड़ से युवक का लटकता हुआ शव देखकर सनसनी मच गई।  बदमाशों ने युवक के ही शर्ट को फाड़कर उससे फंदा बनाकार लटका दिया। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो फौरन राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक मुजफ्फरपुर के जिले के शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के करमवारी गांव के रामएकवाल भगत का 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार था। मुजफ्फरपुर के डेराचौक पर विकास हार्डवेयर की दुकान चलाता था। विकास अपने घर से कुछ लोगों के साथ अपने ससुराल मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआराभान गांव के लिए निकला था। लेकिन रात तक वह ससुराल नहीं पहुंचा। मृतक की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को बंटवारे को लेकर घर में विवाद हुआ था। जिसके बाद विकास घर से बाइक लेकर ससुराल जाने की बात कहकर निकला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें