ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: बिहार में 18 वर्षीय युवक का अपहरण कर गोली मारी, हालत गंभीर

Bihar Crime News: मधुबनी के फुलपरास में 18 वर्षीय विपिन कुमार का अपहरण कर अपराधियों ने गोली मार दी है। गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर, पुलिस छापेमारी में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव में बेखौफ अपराधियों ने 18 वर्षीय विपिन कुमार का अपहरण कर उसे गोली मार दी है। जिसके बाद इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।


यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है, सिसवा बरही गांव के बेचन यादव के 18 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद अपराधी उसे फुलपरास थाना क्षेत्र के नवटोल गांव ले गए और वहां सीने में गोली मार दी। गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया।


गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विपिन को तत्काल फुलपरास अनुमंडल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।


विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अपराधियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: कुमार गौरव

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें